अब गाजीपुर बॉर्डर से भी हटाए गए बैरिकेड्स! क्या आम लोगों के लिए खुलेंगी सड़कें?

अब दिल्ली पुलिस ने देश की राजधानी के बॉर्डर पर आंदोनकारी किसानों को रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेड्स हटाने शुरू कर दिए हैं।

122

तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 11 महीने से ज्यादा समय से किसानों का आंदोलन जारी है। इस वजह से सड़कें बंद हैं और आसपास के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण किसानों के साथ ही केंद्र सरकार को भी सर्वोच्च न्यायालय कई बार फटकार लगा चुकी है।

अब केंद्र सरकार के इशारे में दिल्ली पुलिस ने देश की राजधानी के बॉर्डर पर लगाए गए बैरिकेड्स हटाने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल 28 अक्टूबर को टीकरी बॉर्डर से बैरिकेड्स हटाने के बाद अब दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर भी रास्ता साफ कर दिया है। इसके बाद आस पास के लोगों में सड़क खुलने की उम्मीद जागी है।

पुलिस ने बताया
दिल्ली पूर्व की पुलिस आयुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि यह सेक्टर 2-3 का इलाका है। यह एनएच9 है, हम इसे खोलने जा रहे हैं। एनएच24 को भी खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र के कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर चल रहे किसानों के आंदोलन के कारण यह रास्ता काफी समय से बंद था।

राकेश टिकैत ने जाहिर की अपनी मंशा
इस बीच गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि किसान अपने अनाज कहीं भी बेच सकते हैं। सड़कें खुलेंगी तो हम संसद में अनाज बेचने जाएंगे। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमारे ट्रैक्टर ही दिल्ली जाएंगे। हमने रास्ते नही रोक रखे हैं। सड़क जाम करना हमारा विरोध का भाग नहीं है। हम आगे की रणनीति बनाएंगे।

ये भी पढ़ेंः “त्रिपुरा में हमारे मुसलमान भाइयों पर…!” ट्वीट कर ट्रोल हो गए राहुल गांधी, आने लगे ऐसे कमेंट

वर्तमान स्थिति
मिल रही जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में सड़क का एक लेन खोला जा सकता है। फिलहाल टिकरी बॉर्डर पर आठ में से चार स्तर के बैरिकेड्स हटा लिए गए हैं। हालांकि सीमेंट के बैरिकेड्स अब भी वहां मौजूद हैं और अभी तक यात्रियों की आवाजाही शुरू नहीं हुई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.