अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने ली इस देश में शरण!

अशरफ गनी चार दिन पहले काबुल से भागकर संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी गए थे। इससे पहले बताया गया था कि वे पड़ोसी राज्य तजिकिस्तान या उज्बेकिस्तान जा सकते हैं।

148

तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने भागकर इस्लामिक देश संयुक्त अरब अमीरात में शरण ली है। यूएई ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि अशरफ गनी उनके देश में हैं।

यूएई ने कहा है कि उसने अशरफ गनी और उनके परिवार को मानवीय आधार पर शरण दी है। तालिबान के कब्जे के बाद हालात बिगड़ते देख वे अफगानिस्तान छोड़कर भाग गए थे। यूएई की ओर से दी गई इस जानकारी में यह नहीं बताया गया कि गनी यूएई में कहां रह रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः तालिबान की तारीफ! सपा सांसद के बाद अब एआईएमपीएलबी ने दिखाई मजहबी मोहब्बत

मनी के साथ भाग गए थे गनी
मिली जानकारी के अनुसार अशरफ गनी चार दिन पहले काबुल से भागकर संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी गए थे। इससे पहले बताया गया था कि वे पड़ोसी राज्य तजिकिस्तान या उज्बेकिस्तान में जा सकते हैं। इसके साथ ही उनके ओमान में जाने की भी खबर थी। 15 अगस्त को अफगानिस्तान से भागने के बाद उनके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। अशरफ गनी अपने सहयोगियो के साथ 15 अगस्त को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से भाग गए थे। वे अपने साथ भारी नकदी भी ले गए हैं।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.