यूपी चुनाव 2022ः हनुमान जी की शरण में ये नेता!

चुनाव के समय उन नेताओं में भी भगवान के प्रति श्रद्धा बढ़ जाती है, जो पहले हिंदू देवी-देवताओं के नाम भी लेने की जरुरत नहीं समझते।

84

चुनावी मौसम में नेता मंदिर मंदिर जा रहे हैं और कार्यक्रमों की शुरुआत मंदिरों में मत्था टेकने के बाद ही कर रहे हैं। इसी क्रम में 19 दिसंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी रायबरेली में महिलाओं से शक्ति संवाद से पहले चूरुवा बॉर्डर पर हनुमान जी की शरण में पहुंची और पूजन-अर्चन किया।

इससे पहले 18 दिसंबर को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इसी मंदिर में पूजन के बाद दौरे का शुभारंभ किया था। प्रियंका गांधी तीन महीने बाद आज फिर मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर पहुंची।

पदयात्रा में हुईं शामिल
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी 18 दिसंबर को भाई राहुल गांधी के साथ अमेठी में भाजपा भगाओ-महंगाई हटाओ पदयात्रा में शामिल हुई थीं। इसके बाद उन्हें अमेठी से सीधे रायबरेली स्थित भुएमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करना था लेकिन प्रियंका अमेठी से राहुल के साथ लखनऊ लौट गई थीं। 19 दिसंबर की सुबह वे सड़क मार्ग से लखनऊ से रायबरेली पहुंची।

ये भी पढ़ेंः सीएम योगी के यहां से चुनाव लड़ने की चर्चा! इस बात से मिल रहे संकेत

‘लड़की हूं लड़ सकती हूं
प्रियंका गांधी ने चूरुवा के हनुमान मंदिर में मत्था टेका। उसके बाद रायबरेली में महिला शक्ति संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कांग्रेस का महिलाओं को अपने साथ जोड़ने के अभियान का स्लोगन ”लड़की हूं लड़ सकती हूं” के नारे भी इस दौरान कार्यकर्ता खूब लगाते रहे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.