एमसीडी पर भी ‘आप’ का कब्जा, भाजपा को बड़ा झटका

भाजपा को नगर निगम चुनाव में 104 सीटें, कांग्रेस को नौ सीटें मिली हैं। तीन वार्डों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है

89

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आ गए हैं, जिसमें आम आदमी पार्टी ने कब्जा कर लिया है। आम आदमी पार्टी ने 7 दिसंबर को 134 सीटों के साथ दिल्ली नगर निगम चुनाव जीत लिया। दिल्ली नगर निगम चुनाव जीतने के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि नगर निगम में पिछले 15 सालों तक भाजपा ने कोई काम नहीं किया, इसलिए दिल्ली के लोगों ने उन्हें बाहर कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ जीत नहीं है, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। दिल्ली को साफ करने की जिम्मेदारी, दिल्ली को चमकने की जिम्मेदारी।

ये भी पढ़ें- सीएम शिवराज सिंह के ड्रीम प्रोजोक्ट को लेकर मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कही यह बात

9 सीटों पर सिमटी कांग्रेस
सिसोदिया ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे नकारात्मक पार्टी की हार हुई है। भाजपा को नगर निगम चुनाव में 104 सीटें और कांग्रेस को नौ सीटें मिली हैं। तीन वार्डों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है, जिसमें शकीला बेगम ने सीलमपुर सीट जीती है, जबकि मीना देवी ईसापुर और गजेंद्र सिंह ने मुंडका सीट पर जीत हासिल की है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.