‘आप’ को झटका, कर्नल अजय ने लगाई ‘कमल’ संग छलांग

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रवाद के नाम पर ये लोग भाजपा में आए है। इसके पीछे भाजपा की कार्यप्रणाली तथा नरेन्द्र मोदी जैसे करिश्माई व्यक्तित्व की कार्यशैली है

99

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के परिवार में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे कर्नल अजय कोठियाल और कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में 24 अन्य प्रदेश पदाधिकारियों समेत लगभग 700 सौ लोगों के साथ पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान कोठियाल ने कहा कि आप में जाना मेरा गलत निर्णय था, अब उसे सुधार कर अपने विचार से जुड़ी पार्टी भाजपा में शामिल हुआ हूं।

बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सांय काल आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम आदमी से आए 24 प्रदेश पदाधिकारियों को पटका पहनाकर स्वागत कर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इन दोनों ने अपेक्षा की कि आनेवाले समय में और लोग भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर जुड़ेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्नल अजय कोठियाल,भूपेश उपाध्याय समेत 24 आप के प्रदेश पदाधिकारियों को शामिल करने के बाद कहा कि, मैं सैनिक पुत्र हूं, सेना के वरिष्ठ अधिकारी भाजपा में आ रहे हैं, यह मेरे लिए गर्व का विषय है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नल अजय कोठियाल का स्वभाव आम आदमी पार्टी के अनुरुप नहीं था। जहां आप में पूर्व सैनिक दबाए जा रहे हैं, हमारी में पार्टी हमेशा से सैनिकों का मनोबल बढ़ाने और उनके चिंता को ध्यान में रखकर कार्य करती है।

यह भी पढे-गए थे स्कूबा डाइविंग को, हो गए दुर्घटना के शिकार

गलत निर्णय को सुधारा – कर्नल अजय कोठियाल
कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि कई बार हमलोग भावना में आकर फैसले ले लेते हैं। जो हमारे लिए उचित नहीं होते हमने भाजपा में शामिल होकर गलत फैसले का सुधार किया है। उन्होंने कहा कि अब लोगों ने कहना प्रारंभ कर दिया था कि आप गलत पार्टी से जुड़े हैं। यह बात मेरे में अखरने लगी थी। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय से दिल्ली में मिले और इस दौरान उन्होंने भूपेश उपाध्याय को डाटते हुए कहा कि कर्नल अजय कोठियाल राजनेता नहीं है तुम तो समझदारी से काम लेते।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक खजान दास, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रवक्ता विनय गोयल समेत भाजपा के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.