भारत जोड़ो यात्रा के बीच हिमाचल में टूट गई कांग्रेस, ‘इतने’ पार्टी नेता भाजपा में शामिल

हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं। इसलिए यहां एक ही चरण में 12 नवंबर को मतदान होना है।

83

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल 15 दिनों के लिए महारष्ट्र में है। इस बीच नेताओं का पार्टी छोड़ो अभियान जारी है। गोवा में 11 में से 8 कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने के साथ ही गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी झटके लगने जारी हैं। फिलहाल छोटे-मोटे झटके की बात न भी करें तो हिमाचल प्रदेश में पार्टी को बड़ा झटका लगा है। इस प्रदेश में पार्टी के 26 नेता सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इनमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव धर्मपाल ठाकुर खंड जैसे नेता भी शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं। इसलिए यहां एक ही चरण में 12 नवंबर को मतदान होना है। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होनी है। मतदान से चंद दिन कांग्रेस के 26 नेता का साथ छोड़ देना पार्टी के लिए शुभ संकेत नहीं कहा जा सकता।

ली भाजपा की सदस्यता
फिलहाल भाजपा इस प्रदेश में मजबूत स्थिति में दिख रही है। कांग्रेस के इन 26 नेताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और राज्य के चुनाव प्रभारी सुधन सिंह की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता प्राप्त की है। जिन कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है, उनमें पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव धर्मपाल ठाकुर, पूर्व सचिव आकाश सैनी, पूर्व पार्षद राजन ठाकुर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित मेहता आदि शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः राहुल बोले भारत जोड़ो, गोवा में हो गया कांग्रेस छोड़ो, 8 विधायकों ने कर दिया गेम़

मुख्यमंत्री ने स्वागत करते हुए कही ये बात
इन सबका स्वागत करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि आइए, हम भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए मिलकर काम करें। इससे पहले भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के विधान सभा चुनाव मे भाजपा की जीत का विश्वास जताया था। उन्होने कहा था कि प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा करती है।

बदलेगा रिवाज?
जयराम ठाकुर ने इस चुनाव में रिवाज बदलने का दावा किया है। इस प्रदेश में वर्षों से भाजपा और कांग्रेस की बारी-बारी से पांच-पांच वर्ष की सत्ता चली आ रही है। अब देखना है कि इस बार रिवाज बदलता है नहीं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.