चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी के 19 बागियों पर हो गई कार्रवाई, ये है आरोप

नगर निकाय द्वितीय चरण के चुनाव के लिए जहां मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार बंद हो गया, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी के 19 नेताओं पर कड़ी कार्रवाई कर दी है। इन्हें छह वर्षों के लिए पार्टी से निकाल दिया गया है।

172

गाजियाबाद में नगर निकाय द्वितीय चरण के चुनाव के लिए जहां मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार बंद हो गया, वहीं भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी) के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने 19 बागियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सभी को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप
भारतीय जनता पार्टी( बीजेपी) पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने बताया कि जिन लोगों को निष्कासित किया गया है, वे सभी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।

ये भी पढ़ेंः कर्नाटक चुनावः सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, जानिये कैसी है तैयारी

इन भाजपा नेताओं पर कार्रवाई
इनमें भाजपा ( बीजेपी) के मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता,पूर्व पार्षद अरुण जैन और मंडल महामंत्री ऋषभ जैन, मंडल मंत्री नीतू सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष गुलाब चंद गुप्ता, पूर्व पार्षद मनोज गोयल पूर्व महामंत्री दिनेश लखेरा, हेमलता शर्मा आलोक शर्मा, पूर्व पार्षद आनंद गुप्ता, पूर्व पार्षद सलेख चंद त्यागी, विनोद शर्मा, मोहन सिंह रावत,कुसुम सिंह, एसपी सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव, चंद्रभूषण श्रीवास्तव, प्रमोद तिवारी, प्रीति शर्मा, शशि बाला खेमका तथा पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष जितेंद्र यादव शामिल हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.