भाजपा शासित दो राज्यों को मिले नए प्रदेशाध्यक्ष

463

भारतीय जनता पार्टी ने दो राज्यों में बड़े बदलाव किये हैं। इसमें असम और मणिपुर के प्रदेशाध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति की गई है। ये दोनों ही राज्य भारतीय जनता पार्टी शासित हैं। असम में चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी हिमंत बिस्व सरमा को मिली है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने असम के प्रदेशाध्यक्ष पद पर भाबेश कलिता की नियुक्ति की है तो मणिपुर में शारदा देवी को प्रदेशाध्यक्ष चुना गया है। मणिपुर प्रदेशाध्यक्ष का पिछले महीने ही निधन हो गया था। इसके बाद से ही यह पद रिक्त पड़ा था। यह नियुक्तियां भाजपा ने 20 जून को ही कर दी थीं परंतु इसकी घोषणा शनिवार को की गई हैं। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

ये भी पढ़ें – राष्ट्रवाद बनाम दहशतगर्दी: भाजपा राज में एक और हिंदू पर जानलेवा हमला

इसलिए मिले नए अध्यक्ष
असम भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष भाबेश कलिता रंगिया विधानसभा से विधायक हैं। इसके पहले रंजीत कुमार दास प्रदेशाध्यक्ष थे, जो हिमंत बिस्व सरमा सरकार में मंत्री बने हैं। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष पद उन्हें छोड़ना पड़ा। रंजीत कुमार दास पंचायती और ग्रामीण विकास मंत्री हैं। मणिपुर से नई प्रदेशाध्यक्ष शारदा देवी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष थीं और प्रशिक्षण विभाग की प्रमुख थीं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.