“आपके पुनर्वसन की चिंता हमारी जिम्मेदारी” – मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

132

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से कहा है कि, आप लोग अपन इस दु:ख से बाहर आइये। आपके पुनर्वसन की चिंता हमारी जिम्मेदारी है।

महाराष्ट्र में एक साथ हुई बारिश से बड़ा क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जल जमाव, पहाड़ों पर बारिश के पानी का रौद्र रूप और भूस्खलन से लाखो लोग परेशान हो रहे हैं। इस दिक्कत के कारण बचाव कार्य में लगी एजेंसियां भी समय पर नहीं पहुंच पाई हैं। तलयी गांव सर्वेक्षण के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बचाव कर्मियों की दिक्कतों के बारे में लोगों को सूचित किया।

इस बीच महाड तहसील के तलयी गांव में भूस्खलन से मृत लोगों का आंकड़ा 42 पर पहुंच गया है। लगातार बारिश के कारण राहत व बचाव कार्य में परेशानी खड़ी हो रही है। शनिवार दोपहर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने तलयी गांव के लोगों से भेंट की, उनके साथ पालक मंत्री अदिति तटकरे, मंत्री अनिल परब, एकनाथ शिंदे भी थे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि, इस घटना से सीख लेते हुए जिन खतरनाक स्थानों पर बस्तियां हैं उनका पुनर्वसन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, इस समय बारिश का जोर कुछ अधिक ही है। पिछले कुछ वर्षों में कोल्हापुर, सांगली, सातारा, कोकण बाढ़ से प्रभावित होता रहा है। इसलिए बारिश के पानी का जलव्यवस्थापन आवश्यक है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.