मुंबई मनपा ऐसे महाकाय पाइप से घरों तक पहुंचाती है पानी, 38 जगहों पर मरम्मत पूर्ण

मुंंबई महानगर पालिका ने 38 स्थानों पर एक साथ जलवाहिनी की मरम्मत का कार्य हाथ में लिया था। इसके कारण दो दिनों तक अर्थात 30 और 31 जनवरी को मुंबई क्षेत्र में जल वितरण बंद रहा।

मनपा के जलवितरण विभाग ने भांडुप संकुल के 8 कार्य जलवितरण बंदी के बीच पूर्ण किये। जिसमें 4 हजार मिलीमीटर व्यास की जलवाहिनी जोड़ने, 24 सौ व 12 सौ व्यास की जलवाहिनी में वॉल्व बैठाने का कार्य किये।

भांडुप जलशुद्धिकरण केंद्र से प्रतिदिन 1,910 दसलक्ष लीटर शुद्धिकरण होता है। पिछले 42 वर्षों में यह पहली बार है जब इस केंद्र से जलवितरण बंद किया गया था।

ये भी पढ़ें – नारी शक्ति को सम्मान देने का अवसर, बजट सत्र से पहले पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बात

मुंबई शहर को प्रतिदिन 3,850 दशलक्ष लीटर जल वितरण किया जाता है। यह मनपा के सात तालाबों से किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here