World Malaria Day क्यों मनाया जाता है?

195
World Malaria Day
विश्व मलेरिया दिवस क्यो मनाया जाता है

मलेरिया (Malaria) मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी है। एक जानलेवा बीमारी है जो संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से इंसानों में फैलती है। आपको बता दें कि मलेरिया (Malaria) से बचा जा सकता है। अब देश में इस बीमारी का इलाज सहजता से उपलब्ध है।

World Malaria Day  क्यों मनाया जाता है?
हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day) मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यह  दिवस मनाने की पहल वर्ष 2007 में शुरू की थी। इस खतरनाक बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल 25 अप्रैल को यह दिवस मनाया जाता है। 1880 में फ्रांसीसी सेना के डॉक्टर चार्ल्स लुई अल्फोंस लेवरन ने मलेरिया परजीवी की खोज की थी। उन्हें 1907 में इस खोज के लिए नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

निर्मूलन का लक्ष्य 
इस बीमारी से हर साल 4,00,000 से अधिक लोगों की मौत होती है। भारत ने 2030 तक मलेरिया को खत्म करने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन भी आने वाले समय में इस बीमारी के निर्मूलन की कोशिश कर रहा है।

यह भी पढ़ें – आईपीएल 2023 : डेविड वार्नर पर लगा जुर्माना, ये है कारण

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.