सबसे सस्ता इंटरनेट डेटा किस देश में मिलता है? जानें, इस खबर में

वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में भारत में प्रति व्यक्ति ने औसतन एक दिन यानी 24घंटे में 4.6 घंटे का समय एंड्राइड स्मार्टफोन पर व्यतीत किया। वर्ष 2019 तक एक दिन में हर भारतीय मोबाइल पर औसतन 3.3 घंटे बिताता था।

129

विश्व में सबसे सस्ता इंटरनेट डेटा किस देश में मिलता है, इस बारे में जानने की उत्सुकता शायद सभी लोगों की रहती है। हम इस खबर में यह पूरी जानकारी विस्तार से देने जा रहे हैं।

सबसे पहले तो जान लें कि दुनिया में सबसे सस्ता डेटा भारत में ही मिलता है। उसके बाद ही चीन और अन्य देशों का नंबर आता है।

महत्वपूर्ण बातें

  • वर्ष 2021 में भारत में 1जीबी डेटा के लिए टेलीकॉम कंपनियां 10.93 रुपए चार्ज वसूलती है। यह दुनिया के किसी भी देश के प्रति जीबी डेटा चार्ज से कम है।
  • 2014 से पहले तक भारत के लोगों को प्रति जीबी डेटा के लिए 269 रुपए चार्ज देना पड़ता था।
  • पिछले छह वर्षों में भारत में इंटरनेट डेटा की कीमत में लगभग 96 प्रतिशत की गिरावट आई है।
  • देखा जाए एक जीबी डेटा की कीमत एक किलो आटा से भी कम है।
  • इस कारण भारत में इंटरनेट और मोबाइल का सब देशों से ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

इंटरनेट के इस्तेमाल में नबंर वन है भारत
डेटा एनालिस्टिक प्लेटफॉर्म एप एन्नी की मोबाइल मार्केट स्पॉटलाइट रिपोर्ट 2021 के अनुसार सस्ते मोबाइल इंटरनेट डेटा और कॉलिंग के कारण ज्यादा से ज्यादा भारतीय नागरिक इसका इस्तेमाल करते हैं। वे मोबाइल पर अपना ज्यादा से ज्यादा समय गुजारा करते हैं। इस मामले में हमने चीन और अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है।

ये भी पढ़ेंः बूस्टर डोज स्कैंडल? जानिये, डब्ल्यूएचओ ने ऐसा क्यों कहा

 साल दर साल बढ़ता गया इस्तेमाल
रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में भारत में प्रति व्यक्ति ने औसतन एक दिन यानी 24घंटे में 4.6 घंटे का समय एंड्राइड स्मार्टफोन पर व्यतीत किया। वर्ष 2019 तक औसत एक दिन में हर भारतीय मोबाइल पर 3.3 घंटे बिताता था। पिछले एक साल में इसमें 44 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। भारत के लोग सबसे ज्यादा वाट्सऐप, मैसेंजर एंड फेसबुक सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं।

समय बर्बाद करन में नंबर वन भारतीय
-भारतीय नागरकिों ने 2020 में 65,100 करोड़ घंटे मोबाइल ऐप्स और गेमिंग पर बर्बाद किए। ताजा रिपोर्ट के अनुसार 2019 में महीने में औसत डेटा खर्च भारत में 13 जीबी था, जो वर्ष 2020 में बढ़कर 14.6 जीबी प्रति महीने हो गया।

-भारत 2021 की पहली छमाही में सबसे ज्यादा गेमिंग ऐप डाउनलोड करने वाला देश है। भारत में इस दौरान लगभग 480 करोड़ गेमिंग ऐप्स को डाउनलोड किया गया।

  • भारतः 4.8 बिलियन
  • अमेरिकाः 2.3 बिलियन
  • ब्राजीलः 2.1 बिलियन
  • रुसः 1.3 बिलियन
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.