उत्तर प्रदेश को है अब भी बारिश का इंतजार, सबसे अधिक गर्म रहा ये शहर

यूपी में सबसे कम तापमान झांसी का 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मेरठ का न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस, बरेली का 39.4 डिग्री, वाराणसी का 27, लखनऊ का 30 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 25.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

108

बादल है, लेकिन वर्षा नहीं। किसान बारिश की राह देख रहे। उमस काफी बढ़ गया है। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ गयी हैं। यह हाल पूरे उप्र का है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सर्वाधिक कानपुर एयरफोर्स का 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

क्या कहता है मौसम विभाग
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 7 जुलाई को अधिकांश जगहों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं उमस अभी बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार झांसी का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, औराई का 37.5 डिग्री सेल्सियस, कानपुर एयरफोर्स का 40.3 डिग्री सेल्सियस, कानपुर नगर का 37.8 डिग्री सेल्सियस, अयोध्या में 37 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

ये भी पढ़ें – इस तिथि से लखनऊ होकर चलेगी कटिहार-दिल्ली चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस, आप भी उठा सकते हैं लाभ

 ऐसा रहा तापमान
न्यूनतम तापमान सबसे कम झांसी का 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मेरठ का न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस, बरेली का 39.4 डिग्री, वाराणसी का 27, लखनऊ का 30 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 25.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.