अब ट्विटर पर भी लगेगा चार्ज! विस्तार से जानने के लिए पढ़ें ये खबर

बहुत जल्द कंपनी ट्विटर ब्लू लॉन्च करने वाली है। यह पेड सब्सक्रिप्शन पर आधारित होगी। इसके इस्तेमाल के लिए यूजर्स को हर महीने 2.99 डॉलर चार्ज देना होगा।

96

माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्वीटर(Twitter)का इस्तेमाल अब तक लोग मुफ्त में करते रहे हैं। लेकिन अब बहुत जल्द कंपनी ट्विटर ब्लू लॉन्च करने वाली है। यह पेड सब्सक्रिप्शन पर आधारित होगी। इसके इस्तेमाल के लिए यूजर्स को हर महीने 2.99 डॉलर चार्ज देना होगा। पिछले दिनों ट्विटर ने पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल लॉन्च करने की घोषणा की थी।

15 मई को ऐप रिसर्चर जेन मानचुन वांग ने ट्विटर के इस मॉडल को ट्विटर ब्लू नाम से पेश किया है। इसके साथ ही बुकमार्क कलेक्शन फीचर का भी ऐलान किया है।

ये भी पढ़ेंः वाट्सएप ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी पर कही बड़ी बात! जानना है जरुरी

भारत में 200 रुपए चार्ज
भारत में इसका शुल्क प्रति महीने 200 रुपए हो सकता है। हालांकि ट्विटर ब्लू को सबसे पहले अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद इसे दूसरे देशों में लॉन्च किया जाएगा।

ये होंगे खास फीचर्स

  • ट्विटर ब्लू कई सारे फीचर्स का एक कलेक्शन है।
  • यह फीचर्स फ्री वर्जन में नहीं रहेंगे।
  • इसमें ट्वीट एडिट करने का भी ऑप्शन रहेगा, जिसकी लंबे समय से मांग की जा रही है।
  • किसी भी यूजर्स के पास ट्वीट को पब्लिश करने के बाद 5 से 30 सेकेंड में डिलीट करने का विकल्प रहेगा।
  • ट्विटर ब्लू फीचर में यूजर्स के पास ट्वीट सेव करने का भी ऑप्शन रहेगा। इससे उन्हें बाद में इसे ढूंढ़ने में आसानी होगी।

फ्यूचर फीचर्स

  • इसके साथ ट्विटर इसके अन्य फीचर्स पर भी काम कर रहा है।
  • इसके तहत फटो क्रॉपिंग की सुविधा मिलेगी।
  • साथ ही फोटो को फुल डिस्प्ले का भी ऑप्शन दिया जा सकता है।
  • कंटेंट क्रिएटर्स जैसे पत्रकार, एक्सपर्ट, नॉन प्रोफिट ऑर्गेनाइजेश को डोनेशन देने की सुविधा रहेगी।
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.