ऐसी है बंदिशों की होली!

प्रदेशों के राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों ने होली की शुभकामनाएं दी हैं। यह दूसरा वर्ष है जब होली पर कोविड-19 का साया पड़ा है। 2020 में भले ही होली पर लॉकडाउन नहीं लगा था लेकिन कोविड-19 का संकट देश में गंभीर रूप लेने लगा था।

103

देश में होली मनाई जा रही है। उत्सव पर इस बार भी कोरोना का साया है। इसलिए बंदिशों और सुरक्षा नियमों के पालन के साथ होलिका दहन की गई है।

होली रंग, उत्साह और उमंग का त्योहार है लेकिन इस बार कोविड – 19 के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, बचाव ही सबसे बड़ा उपाय है। इसलिए राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालना करते हुए त्योहार मनाएं।

ये भी पढ़ें – वो मिले और राऊत के हमले! क्या ये सत्ता परिवर्तन के संकेत?

  • महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने अपने गृह जनपद में उल्लास के साथ ‘होल्यारो’ का स्वागत कर खड़ी होली में हिस्सा लिया। भगतसिंह कोश्यारी कुमाऊं के हैं।

वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपील की है कि, अपनों और पर्यावरण का ध्यान रखते हुए धुलिवंदन और रंग पंचमी का त्योहार साधारण रूप से मनाएं। उन्होंने कहा है कि, त्योहार अपनों और पर्यावरण के प्रति आदर बढ़ाने के लिए होता है।

ये भी पढ़ें – कल्याण डोंबिवली कोविड सेंटर में सुट्टामार पार्टी… देखें वीडियो

  • राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने अपने निवास पर होलिका दहन की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा है कि, जैसे होलिका की आग में अहंकार का अंत हुआ और संस्कार की विजय हुई वैसे ही इस होलिका दहन के अवसर पर, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आपकी सभी समस्याएं नष्ट हो जाएं, आपको आपके सभी कष्टों से छुटकारा मिले जिससे आप और आपके प्रियजन सुख, समृद्ध खुशहाल रहें।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को होली की शुभकामना दी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी व्याधियां नष्ट होने की प्रार्थना की है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश की जनता को शुभकामना दी है।

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी सभी को होली की शुभकामना दी है। इस वर्ष राज्य के लिए शांतिपूर्ण वर्ष रहा। सुरक्षा कर्मियों ने बड़ी सफलता से आतंक को नियंत्रण में किया है।

पुदुचेरी की उप-राज्यपाल और तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दी हैं।

गुजरात में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने सभी को उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामना देते हुए संयमित होली की अपील की हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.