वैक्सीन की दो डोज ले चुके लोग मुंबई लोकल में कर सकेंगे यात्रा!

सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि लोगों को यह अच्छी तरह समझना चाहिए कि कोरोना का खतरा टला नहीं है। तीसरी लहर की आशंका बरकरार है। इसलिए लोगों को हर तरह की सावधानी बरतनी चाहिए।

95

मुंबईकरों की लिए खुशखबरी है। आम लोगों को मुंबई लोकल में यात्रा करने की अनुमति दी गई है। जो लोग वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके हैं, उन्हें मुंबई लोकल में यात्रा करने की इजाजत दे दी गई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यह घोषणा की है।

सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि लोगों को यह अच्छी तरह समझना चाहिए कि कोरोना का खतरा टला नहीं है। तीसरी लहर की आशंका बरकरार है। इसलिए लोगों को हर तरह की सावधानी बरतनी चाहिए।

दबाव में अनुमति
पिछले काफी दिनों से मुंबई लोकल में आम लोगों को यात्रा करने की अनुमति देने को लेकर महाराष्ट्र की उद्धव सरकार  दबाव में थी। भारतीय जनता पार्टी के साथ ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने भी इसे लेकर सरकार की कड़ी आलोचना की थी। भाजपा नेताओं ने हाल ही में इस मांग को लेकर मुंबई लोकल में फ्री प्रवास कर आंदोलन किया था। उनके आंदोलन को मुंबई की आम जनता का भी समर्थन मिला था। आखिर दबाव में आई सरकार ने दो डोज ले चुके लोगों को लोकल ट्रेन में यात्रा करने की इजाजत दे दी है।

ये भी पढ़ेंः नारायण राणे ने राहुल गांधी के लिए कह दी ऐसी बात

सीएम ने की घोषणा
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 8 अगस्त को रात 8 बजे अपने संबोधन में मुंबईकरों के लिए यह बड़ी घोषणा की। सीएम के इस घोषणा के बाद अब कोरोना वायरस वैक्सीन के दो डोज ले चुके लोग मुंबई लोकल में 15 अगस्त के बाद यात्रा कर सकेंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.