पुणे में कोरोना के बाद अब जीका वायरस का आतंक! जानिये, चपेट में कितने गांव

पुणे के बेलसर गांव में जीका वायरस की पहली मरीज 50 वर्षीय महिला मिली थीं। उसके बाद महाराष्ट्र से लेकर केंद्र तक हड़कंप मच गया था।

109

एक तरफ जहां देश के साथ ही महाराष्ट्र भी कोरोना की तीसरी लहर के खतरे की आशंका से भयभीत है, वहीं कोरोना वायरस के स्वरूप में लगातार हो रहा परिवर्तन भी चिंता का कारण बना हुआ है। इससे अलग महाराष्ट्र के पुणे में जीका वायरस की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया है। डराने वाली बात यह है कि यहां एक या दो नहीं, बल्कि 79 गांवों में जीका वायरस का खतरा मंडरा रहा है। इसलिए यहां अलर्ट जारी किया गया है।

चपेट में 79 गांव
महाराष्ट्र के पुणे में ही केरल के बाद दूसरे कोरोना मरीज पाए गए थे। अब जीका वायरस से संक्रमित महिला पुणे में पहली बार मिली। इसकी जांच के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग का एक दल पुणे आकर सैंपल ले गया है। पुणे के कलेक्टर ने 79 गांवों को जीका के खतरे की चपेट आने की सनसनीखेज बात उजागर की है। कलेक्टर ने इन गांवों की सूची जारी की है। साथ ही लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।  जिलाधिकारी डॉ.राजेश देशमुख ने बताया कि जिले के 79 गांवों पर जीका वायरस का खतरा मंडरा रहा है।

ये भी पढ़ेंः मंत्रालय में किसने की शराब पार्टी?

50 वर्षीय महिला पहली मरीज
बता दें कि पुणे के बेलसर गांव में जीका वायरस की पहली मरीज 50 वर्षीय महिला मिली थीं। उसके बाद महाराष्ट्र से लेकर केंद्र तक हड़कंप मच गया था। केंद्र की टीम पुणे पहुंची थी। वहीं पुणे एनआईवी के वैज्ञानिकों के साथ भी एक बैठक रखी गई थी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.