तपता रहा रविवार, तोड़ दिये रिकॉर्ड! मुंबई में दिन में निकलना हो तो ये अवश्य पढ़ें

237

मुंबई शहर में तपिश का कहर बढ़ रहा है। रविवार 12 मार्च को इसने देश में रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बढ़ते तापमान को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार तपिश मुंबईकरों को परेशान कर सकती है।

मुंबई में गर्म हवाएं लोगों को दिक्कत में ला सकती हैं। रविवार को देश में सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया, सांताक्रुज में 39.4 डिग्री सेल्सियस और कुलाबा में 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान है। मार्च में सांताक्रुज में दर्ज सबसे अधिक तापमान का रिकॉर्ड है। इसके साथ ही भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई में हीट वेव (लू) की चेतावनी दी है।

क्या है गर्मी का कारण?
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार सबेरे 11 बजे से 1 बजे के बीच समद्र से आनेवाली हवाओं के रुकने या अनिमित होने के कारण गर्मी का प्रभाव बढ़ा है। इसके कारण मुंबई में गर्मी का प्रकोप बढ़ने की चेतावनी जारी की है।

मार्च में दूसरी
मार्च में गर्मी ने मुंबई को दूसरी बार चटका दिया है। 12 मार्च के पहले 6 मार्च को तापमान ने 39 डिग्री का आंकड़ा छुआ था। 6 मार्च को सांताक्रुज का तापमान 39.1 डिग्री था, जो देश में सबसे गर्म दिन रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार कोकण के तटीय इलाके में आनेवाले मुंबई शहर का तापमान 12 मार्च को सामान्य से 4 और 6 डिग्री के बीच ज्यादा रहा है।

ये भी पढ़ें – इन्फ्लूएंजा को लेकर झारखंड में गाइडलाइन जारी, ये लोग रहें सावधान

गर्मी से बचने के उपाय
गर्मी के मौसम में लोगों को अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने का ध्यान रखना चाहिए। गर्मी के दिनों में मुख्य खतरा पानी की कमी की होती है, जिससे शरीर में थकान और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, कम से कम आठ गिलास पानी का सेवन करना चाहिए। इसमें जूस या तरल पदार्थ शरीर को आराम प्रदान करता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.