इतने दिनों बाद मुंबई होगी थोड़ा-थोड़ा कूल-कूल

इस बार मार्च कुछ अधिक तपिश का अनुभव करा रही है। इसके कारण महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच मौसम की गर्मी ने भी लोगों को परेशान कर दिया।

99

मुंबई इस मौसम के सबसे गर्म दिनों से गुजर रही है। यहां तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसका कारण उत्तर पूर्व से चलनेवाली शुष्क गर्म हवाओं को माना जा रहा है। यह स्थिति अगले दोन-तीन दिनों तक अभी और तपिश देगी।

मौसम विज्ञान पर अध्ययन करनेवाली संस्था स्काय मेट के अनुसार दक्षिण पूर्व पाकिस्तान और कच्छ के क्षेत्र पर एक चक्रवात का प्रकोप जारी है। इसके कारण हवा की दिशा उत्तर पूर्व से लेकर मिड ट्रॉफोस्फेरिक के स्तर तक है। जब भूमि पर तापमान बढ़ता है तो हवा बढ़ जाती है। अरब सागर से बहनेवाली ठंडी हवाएं तटीय क्षेत्र में बहने लगती हैं जिन्हें समुद्री हवा कहा जाता है। इसके शुरू होने के बाद तापमान कम होने लगता है।

हवा की सेटिंग में देरी
वर्तमान में हवा की सेटिंग में देर हो रही है। चक्रवात अवरोध की परिस्थिति अगले दो से तीन दिनों तक बनीं रहेगी। 30 मार्च से हवा दिशा उत्तर पूर्वी और उत्तर पश्चिमी और पश्चिम की ओर बदल जाएगी। जिसके बाद मुंबई को गर्म मौसम से राहत मिलने की आशा है।

पिछले दशक में इस काल के बीच 40 डिग्री सेल्सियस के पार का तापमान पांच बार रिकॉर्ड किया गया है। इसमें 28 मार्च, 1957 को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.