महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2021ः 16 जुलाई को घोषित किए जाएंगे परिणाम

कोरोना की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने 12 मई को 10वीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने का निर्णय किया है। राज्य सरकार ने 28 मई को 50:30:20 आकलन फॉर्मूले की घोषणा की थी।

89

पिछले कई दिनों से परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे 10वीं कक्षा के छात्रों और उनके अभिभावकों का इंतजार अब खत्म हो गया है। 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के परिणाम 16 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। परिणाम दोपहर 1 बजे ऑनलाइन घोषित किए जाएंगे और छात्र अपना रिजल्ट महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बोर्डा) की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। इस बात की जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने दी है।

50:30:20 फॉर्मूला
राज्य सरकार ने कोरोना की पृष्ठभूमि पर 10वीं कक्षा के छात्रों की परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया था। इसलिए इसके परिणाम निर्धारित करने के लिए एक आंतरिक मूल्यांकन पद्धति का उपयोग किया गया है। परिणाम 100 अंकों का है और यह 9वीं तथा 10वीं के अंकों पर आधारित है। इसके लिए 50:30:20 फॉर्मूला का प्रयोग किया गया है।

ये भी पढ़ेंः पवार ने किया राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने से इनकार! कही ये बात

स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
कोरोना की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने 12 मई को 10वीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने का निर्णय किया है। राज्य सरकार ने 28 मई को 50:30:20 आकलन फॉर्मूले की घोषणा की थी। स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने बताया कि 10वीं कक्षा के छात्रों की कुल संख्या 16 लाख 58 हजार 624 लड़के हैं। इनमें 9 लाख 9 हजार 931 लड़के और 7 लाख 47 हजार 692 लड़कियां हैं।

 यहां देखे जा सकते हैं परिणाम
www.mahresult.nic.in
परिणाम इस वेबसाइट पर और मोबाइल फोन से एसएमएस के माध्यम से भी उपलब्ध होंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.