महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं का परिणाम घोषित! 99.63 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण

महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने 12वीं के परिणाम की तारीख और समय की घोषणा 2 अगस्त को ही कर दी थी।

106

महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा में 99.63 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि 6542 स्कूलों ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही 46 विद्यार्थियों ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस वर्ष कोंकण डिवीजन ने 99.81 प्रतिशत प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। औरंगाबाद ने सबसे खराब प्रदर्शन किया है।

विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर आसान स्टेप्स फॉलो कर अपना रिजल्ट देख सकते हैंः
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले एमबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.maharashtra.gov.in या mahresult.nic.in पर जाएं। इसके बाद दिए गए रिक्त स्थान में रोल नंबर और पंजीकरण संख्या भरें। इसके बाद एचएससी रिजल्ट 2021 महाराष्ट्र बोर्ड सबमिट करें।

कुल 99.63 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण
पुणे: 99.75
नागपुर: 99.62
मुंबई: 99.79
कोंकण: 99.81
अमरावती: 99.37
औरंगाबाद: 99.34
नासिक: 99.61
लातूर: 99.65
इस वर्ष उत्तीर्ण होने वाले कुल छात्र: 13 लाख, 14 हजार 965
6542 स्कूलों के 100 फीसदी छात्र पास

ये भी पढ़ेंः जानिये, पुणे के व्यापारियों ने क्यों बजाई घंटी और थाली!

शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने दी थी जानकारी
महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने 12वीं के परिणाम की तारीख और समय की घोषणा 2 अगस्त को ही कर दी थी। उनके ट्विटर अकाउंट पर जारी सूचना के अनुसार परिणाम की घोषणा 3 अगस्त को चार बजे किया जाना था।

पिछले वर्ष ऐसा रहा था प्रदर्शन
पुणेः 92.50,नागपुरः91.65,औरंगाबादः 88.18, मुंबईः89.35,कोल्हापुरः92.42,अमरावतीः92.42. नासिकः 88.87, लातूरः89.79, कोंकणः 95.89 कुलः 90.66 प्रतिशत

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.