जापान में भूगर्भ से निकले घोस्ट शिप… एक के बाद एक, कुल इतने आए सामने

लो जिमा द्वीप बोनिन द्वीप समीप का एक हिस्सा है, जो 30 उपोष्णकिबंधीय द्वीपों की श्रृंखला है। यह फिलिपीन्स की सी प्लेट के नीचे की टेक्टोनिक प्लेट से बने हैं। जहां निरंतर ज्वालामुखी विस्फोट होते रहते हैं।

93

जापान में एक बड़ी घटना हुई है। जहां भूगर्भ से समुद्री बेड़े बाहर आ गए हैं। इसे वहां पर घोस्ट शिप कहा जा रहा है। माना जा रहा है कि यह सभी द्वितीय विश्व युद्ध में डूबे थे।

जापान के पैसिफिक सागर में एक ज्वालामुखी फुकुटोकू ओकानोबा में विस्फोट हुआ है। भूगर्भीय लावे के साथ एक के बाद एक 24 समुद्री बेड़े इससे निकलकर किनारे लगे है। यह भूगर्भीय घटना लो जिमा द्वीप पर हुई है। जो टोकियो से 1200 किलोमीटूर दूर है। ज्वालामुखी के फूटने कारण एक छोटा सा चंद्राकार द्वीप भी ऊपर आया है, जो ज्वालामुखी के लावे से निर्मित है।

ये भी पढ़ें – मन्नत पूरी … शाहरुख के आर्यन को मिली जमानत

यह है कहानी
विज्ञानियों के अनुसार द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1945 में लो जिमा की लड़ाई हुई थी। इसमें अमेरिकी सेनाओं ने 36 दिनों तक दुश्मन देशों के समुद्री बेड़ों को निशाना बनाया था। इस युद्ध में अमेरिका के 70 हजार नौसैनिकों ने हिस्सा लिया था। इनसे बचने के लिए जापान के 20 हजार सैनिकों ने ज्वालामुखी के पत्थरों के बीच छुपकर अपनी जान बचाने की कोशिश की, इस युद्ध की समाप्ति के बाद 20 हजार नौसैनिक घायल थे और 7 हजार नौसैनिक मारे गए थे। इसे द्वितीय विश्व युद्ध की सबसे खूनी लड़ाई मानी जाती है। इस लड़ाई में जापान के 216 नौसैनिकों को गिरफ्तार किया गया था, शेष सभी इस युद्ध में मारे गए थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.