वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें कब कहां दिखेगा?

109

वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण मंगलवार को है। यह दोपहर से ही प्रारंभ हो जाएगा, जिसके कारण भारत के अधिकांश हिस्सों में इसका प्रभाव नहीं गिख पाएगा। सूर्य ग्रहण के पंद्रह दिन बाद ही यह चंद्रग्रहण दिख रहा है।

ग्रहण का समय
ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 2.39 बजे पर प्रारम्भ होगा, उसकी पूर्णावस्था 3.46 बजे होगी। ग्रहण की पूर्णावस्था का अंत शाम 5.12 बजे पर होगा तथा आंशिक अवस्था का अंत शाम 6.19 बजे पर होगा।

देश में कहां कितने बजे दिखेगा
देश के पूर्वी भाग में स्थित शहरों कोलकाता एवं गुवाहाटी में चंद्रोदय के समय ग्रहण की पूर्णावस्था चल रही होगी। कोलकाता में चंद्रोदय के समय से लेकर पूर्णावस्था के अंत तक की अवधि 20 मिनट की होगी तथा चंद्रोदय के समय से लेकर ग्रहण की आंशिक अवस्था के अंत तक की अवधि 1 घंटा 27 मिनट की होगी। गुवाहाटी में चंद्रोदय के समय से लेकर पूर्णावस्था के अंत तक की अवधि 38 मिनट की होगी जबकि, वहाँ चंद्रोदय के समय से लेकर ग्रहण की आंशिक अवस्था के अंत तक की अवधि 1 घंटा 45 मिनट की होगी।

अन्य शहरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई एवं बंगलुरू में पूर्णावस्था के अंत के उपरांत चंद्रोदय होगा एवं उस समय आंशिक ग्रहण चल रहा होगा तथा उपर्युक्त शहरों में चंद्रोदय के समय से लेकर ग्रहण की आंशिक अवस्था के अंत तक की अवधि क्रमश: 50 मिनट, 18 मिनट, 40 मिनट एवं 29 मिनट तक की होगी।

ये भी पढ़ें – महाराष्ट्र: फिल्म ‘हर हर महादेव’ का प्रदर्शन रोका, एनसीपी-मनसे आई आमने सामने

अगला चंद्रग्रहण कब?
भारत में दिखाई देना वाला अगला चंद्र ग्रहण आंशिक होगा और यह अगले साल 28 अक्टूबर को घटित होगा। भारत में पिछला चंद्र ग्रहण 19 नवम्बर 2021 को घटित हुआ था जो कि आंशिक चंद्र ग्रहण था।

क्या है चंद्रग्रहण?
चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन पृथ्वी के सूर्य एवं चंद्रमा के बीच आने पर घटित होता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण तब घटित होता है जब चंद्रमा पूर्णतया पृथ्वी की छाया से ढक जाता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.