गायत्री मंत्र से बढ़ता है आत्मविश्वास

गायत्री मंत्र की ऊर्जा और शक्ति को कई महान लोगों ने आत्मसात कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर उसकी महत्ता को साबित किया है। हमें हमेशा शुभ सोचना बोलना और शुभ करना चाहिये, क्योंकि यह सब एक्शन हमारे अवचेतन मस्तिष्क को जाता है और यह अवचेतन मस्तिष्क कायनात से संवाद कर नियति और प्रारब्ध का आधार होता है।

164

लायन्स क्लब पवई के तत्वावधान में जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. उमाकान्तानन्द सरस्वती जी महाराज का प्रवचन पवई हीरानंदानी स्थित गुरुद्वारा हाल में आयोजित किया गया। कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करते हुए आयोजित इस ज्ञानशाला में महामण्डलेश्वर महाराज ने गायत्री मंत्र की महत्ता को बताया और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से व्यख्या कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

महामण्डलेश्वर महाराज ने बताया कि, विज्ञान में भी दस या सौ के सेंपल प्रयोगों के आधार पर औसत निकालकर किसी भी वस्तु की प्रामाणिकता को सिद्ध मान लिया जाता है, गायत्री मंत्र की ऊर्जा और शक्ति को कई महान लोगों ने आत्मसात कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर उसकी महत्ता को साबित किया है। उन्होंने, बताया कि जिन चीजों का हम लगातार ध्यान और उच्चारण करते हैं वैसा ही संकेत हमारे सब कॉन्शियस माइंड को जाता है, फिर हमारा सब कॉन्शियस माइंड( अवचेतन मस्तिष्क) प्रकृति (कायनात) की तरंगों से संवाद करता हुआ उन तरंगों को ढूंढ कर आपके अनुकूल करता है जिसका आप ध्यान या उच्चारण कर रहे होते हैं। इसीलिये कहा गया है कि जब आप किसी को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे पूरी करने की कोशिश में लग जाती है।

ये भी पढ़ें – पंजाब में आज से नए सरदार! मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए गए

यही प्रकृति है, यही ऊर्जा है, यही तरंगों का संवाद है, यही ऊर्जा कायनात प्रकृति हमारे ईश्वर हैं। हमें हमेशा शुभ सोचना बोलना औऱ शुभ करना चाहिये, क्योंकि यह सब एक्शन हमारे अवचेतन मस्तिष्क को जाता है और यह अवचेतन मस्तिष्क कायनात से संवाद कर नियति और प्रारब्ध का आधार होता है।

आयोजन में सीए पंकज जायसवाल, पत्रकार आदित्य दुबे, ओमप्रकाश तिवारी, सोनू श्रीवास्तव, नवीन पाण्डेय, शैलेश तिवारी, मनोज दुबे, आशीष सिंह, महेश पोल, सरदार प्रीतम सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह, उत्तर भारतीय संघ के ट्रस्टी सूर्यनारायण तिवारी, राष्ट्रवादी कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक पारसनाथ तिवारी, श्रीनिवास तिवारी विद्रोही, विनोद राय सहित लायन्स क्लब के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.