ये हैं भारत में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली 10 वेबसाइट्स!

इंटरनेट के इस्तेमाल के साथ ही आजकल वेबसाइट्स का भी खूब उपयोग किया जाता है, लेकिन बहुत ही कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि भारत में सबसे ज्यादा किस वेबसाइट का उपयोग किया जाता है।

106

बदलते समय में इंटरनेट का उपयोग काफी बढ़ गया है। इंटरनेट के माध्यम से जिंदगी काफी आसान हो गई है। आज के समय में इंटरनेट के बिना जिंदगी कितनी मुश्किल हो जाएगी, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। आज पूरी दुनिया के साथ भारत में भी जीवन इंटरनेट पर निर्भर हो गया है।

इंटरनेट के इस्तेमाल के साथ ही वेबसाइट्स का भी खूब उपयोग किया जाता है, लेकिन बहुत ही कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि भारत में सबसे ज्यादा किस वेबसाइट का उपयोग किया जाता है। यहां हम भारत में इस्तेमाल होने वाले 10 वेबसाइट्स के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

1.Google.co.in
ये विश्व की सबसे लोकप्रिय वेबसाइट गूगल का भारतीय संस्करण है। यह अंग्रेजी,हिंदी, बंगाली, तेलुगु, मराठी, तमिल और कई अन्य भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। दरअस्ल यह एक सर्च इंजन है। इसमें कुछ भी सर्च किया जा सकता है। हर भारतीय इस वेबसाइट पर प्रतिदिन औसतन 7 मिनट 26 सेकेंड सर्च करता है।

2.YouTube.com
भारत की दूसरी सबसे इस्तेमाल होने वाली वेबसाइट यूट्यूब है। इस पर हम पूरी दुनिया के वीडयो फ्री में देख सकते हैं। प्रत्येक भारतीय इस वेबसाइट पर औसतन 7 मिनट 20 सेकेंड समय खर्च करता है। लाखों लोग यूट्यूब से पैसे भी कमाते हैं।

3.Google.com
ये गूगल की साइट का ही मुख्य वर्जन है। हममें से ज्यादातर लोग गूगल को गूगल.कॉम टाइप कर ओपन करते हैं। लेकिन वह देश के डोमेन के अनुसार अपने आप रीडायरेक्ट हो जाता है। भारत में हर व्यक्ति औसतन हर दिन इस पर 7 मिनट 15 सेकेंड बिताता है।

4.Facebook.com
सोशल नेटवर्किंग साइट्स में भारत में फेसबुक का खूब उपयोग किया जाता है। कोई भी इंटरनेट यूजर जिसे सोशल मीडिया के बारे में जानकारी होती है, उसका फेसबुक अकाउंट अवश्य होता है। इसका उपयोग दोस्त, व्यापार या पेशे से संबंधित लोगों से जुड़े रहने के लिए किया जाता है। भारत का हर व्यक्ति हर रोज औसतन 7 मिनट से भी ज्यादा समय फेसबुक पर व्यतीत करता है।

5.Yahoo.com
याहू गूगल की तरह ही सर्च इंजन है। लेकिन दोनों में फर्क इतना ही है कि याहू किसी वेबसाइट की तरह दिखता है। इसका कारण यह है कि ये सर्च बॉक्स में क्रिकेट, समाचार, लेख डेटा आदि भी शो करता है। गूगल के बाद भारत में याहू सर्च इंजन का सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। प्रत्येक भारतीय प्रति दिन इस पर हर दिन 4 मिनट 6 सेकेंड व्यतीत करता है।

ये भी पढ़ेंः संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत, पहले प्रधानमंत्री जिन्होंने किया ऐसा

6.Amazon.in
यह ऑनलाइन शॉपिंग साइट है। यह amazon.com का ही एक भाग है। इसके आलावा फ्लिपकार्ट, स्नैपडील जैसी कई शॉपिंग साइट भी हैं, लेकिन अमेजन इंडिया सबसे ऊपर है। भारत में ऑनलाइन शॉपिंग के लिए इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। भारत में प्रत्येक व्यक्ति औसतन रोज इस पर 3 मिनट 44 सेकेंड खर्च करता है।

7.Wikipedia.org
विकिपीडिया एक फ्री ऑनलाइन विश्वकोष है, जिस पर जीवनी लेख शेयर किए जाते हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि इसके आर्टिकल को दुनिया भर का कोई भी व्यक्ति एडिट कर सकता है या कोई भी इस पर आर्टिकल पब्लिश कर सकता है। हम इंडियंस प्रति दिन इस पर 3 मिनट 34 सेकेंड व्यतीत करते हैं।

8.Onlinesbi.com
यह एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक का इंटरनेट पोर्टल है, जो आपको पूरी दुनिया में कहीं भी अकाउंट खाते में सुरक्षित पहुंच उपलब्ध कराता है। इस साइट की मदद से आप बिना बैंक शाखा गए ऑनलाइन लेनदेन करने के साथ ही कई अन्य काम भी कर सकते हैं। भारत में हर व्यक्ति इस साइट पर औसतन हर दिन 3 मिनट 32 सेकेंड समय व्यतीत करता है।

9.Flipkart.com
अमेजन के बाद भारत में ऑनलाइन शॉपिंग के लिए इस वेबसाइट का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। मोबाइल, फैशन, इलेक्ट्रोनिक्स, घरेलू सामान, पुस्तक, सौन्दर्य आदि की ऑनलाइन खरीदी की जा सकती है। भारत का हर व्यक्ति इस पर लगभग हर दिन 3 मिनट 30 सेकेंड समय बिताता है।

10.Newstrend.news
भारत में न्यूज वेबसाइट में सबसे अधिक इस्तेमाल Newstrend.newsसाइट का होता है, यानी इसका इस्तेमाल भास्कर, जागरण, हिंदुस्तान से भी अधिक होता है। इस साइट पर हर भारतीय हर दिन औसतन 3 मिनट 23 सेकेंड समय व्यतीत करता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.