जानिये, 10 साल में कहां और कब बंद रहा इंटरनेट!

हाल ही में इंटरनेट शटडाउन की रिपोर्ट जारी की गई है, जिसके अनुसार अब तक भारत में करीब 529 बार इंटरनेट पर बैन लगाया गया है।

319

हरियाणा के करनाल में 7 सितंबर को आंदलनकारी किसानों का महापंचायत आयोजित किया गया। इसे देखते हुए प्रशासन ने पांच जिलों में इंटरनेट सेवा पर बैन लगा दिया। यह प्रतिबंध 6 सितंबर की दोपहर 12.30 बजे से लेकर 7 सितंबर की रात 11.59 बजे तक लगाया गया। प्रतिबंध लगाए गए जिलों में जिंद, पानीपत,कैथल और कुरुक्षेत्र जैसे जिले शामिल हैं।

 भारत इंटरनेट पर बैन लगाने में दुनिया के कई देशों से आगे है। हम 2021 की बात करें तो इस साल अब तक करीब 32 बार इंटरनेट सेवा खंडित की गई है।

इंटरनेट शटडाउन रिपोर्ट
हाल ही में इंटरनेट शटडाउन की रिपोर्ट जारी की गई है, जिसके अनुसार अब तक भारत में करीब 529 बार इंटरनेट पर बैन लगाया गया है। वर्ष 2018 में सबसे अधिक 134 बार इंटरनेट पर प्रतिबंध लगाया गया। इंटरनेट पर देश में लगभग 13 हजार घंटों का प्रतिबंध लगाया जा चुका है।

किस वर्ष कितनी बार लगा प्रतिबंध
2021-32, 2020-129,2019-106,2018-134, 2017-79,2016-31,2015-14,2014-6,2013-5,2012-3 बार

सबसे ज्यादा समय तक कहां लगा प्रतिबंध
भारत में सबसे ज्यादा बार इंटरनेट पर प्रतिबंध केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में लगा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक जम्मू और कश्मीर में 315 बार प्रतिबंध लग चुका है। इसके बाद राजस्थान का नंबर आता है। यहां इंटरनेट पर 75 बार प्रतिबंध लग चुका है। तीसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है। यहां 29 बार इंटरनेट बैन किया गया है। हरियाणा में 16 बार इंटरनेट बंद किया गया है और यह चौथे नंबर पर है। इसके आलावा पश्चिम बंगाल-12, बिहार-11, गुजरात-11, महाराष्ट्र-11 और मध्य प्रदेश तथा मेघालय में सबसे कम 7 बार प्रतिबंध लगाया गया है।

ये भी पढ़ेंः तालिबान इस तरह बढ़ा रहा है भारत की टेंशन!

सबसे ज्यादा समय तक प्रतिबंध
जम्मू-कश्मीर में 4 अगस्त 2019 से 6 फरवरी 2021 तक करीब 552 दिन तक सबसे ज्यादा समय तक इंटरनेट बंद रखा गया था। पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के कारण यह प्रतिबंध लागू किया गया था।

करगिल, लद्दाख-145 दिन
लद्दाख के करगिल जिले में 145 दिनों तक इंटरनेट सेवा बंद रही थी। इसे अगस्त 2019 में लगाया गया था। इस दौरान लैंडलाइन, मोबाइल और एसएमएस पर भी प्रतिबंध था। दिसंबर 2019 में फिर से यह सेवा बहाल की गई।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.