कपूर बड़े काम की चीज है… जानें इसके सार्वत्रिक लाभ

108

कपूर का उपयोग पूजा घर में आरती के लिए किया जाता। इसकी सुगंध से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। यदि प्रज्वलित की गई कपूर भिमसेनी हुई तो क्या कहने? उसकी सुगंध पूरे वातावरण को सुगंधित कर देती है। इसके अलावा भी कपूर के कई महत्वपूर्ण उपयोग हैं। आइये जानते हैं…

चेहरे पर निखार
कपूर का तेल या कपूर में गुलाब जल और चन्दन पाउडर का पेस्ट बनाकर उसे चेहरे पर लगाना चाहिए। उसे कुछ देर सूखने देना चाहिए इसके बाद उसे धोना चाहिए। इससे चेहरे पर निखार आता है।

फटी एंड़ियों को ठीक करे
दो चम्मच कपूर के तेल को आधा टब पानी में मिलाकर उसमें पैर को डुबाकर रखें। इससे एंड़ियां नरम हो जाएंगी।

बालों से भगाए रूसी और जूं
जिन्हें बालों में रूसी या जूं की समस्या हो उनके लिए रामबाण औषधि है कपूर का तेल। कपूर को नारियल के तेल में मिलाकर लगाने से समस्या से छुटकारा मिलता है।

लू की जलन से राहत
यदि गर्मी में लू बहुत परेशान कर रही हो तो नारियल के तेल में कपूर मिलाकर उस तेल को शरीर पर लगाना चाहिए। इससे शरीर पर ठंडक की अनुभूति होती है।

जलने पर राहत
यदि काम करते समय थोड़ा बहुत चटका लग जाए तो कपूर के तेल का उपयोग किया जा सकता है। कपूर के तेल या कपूर को चन्दन के पाउडर के साथ मिलाकर जले हुए भाग पर लगाने से जलन कम हो जाती है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.