उफ्फ ये गर्मी, नलों में भी आ रहा गर्म पानी, क्या करें गृहणियां? मारवाड़ में तापमान ‘इतना’ डिग्री पार

प्रदेश में अभी कोई पश्चिम विक्षोभ सक्रिय नहीं होने से मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके चलते गर्मी का असर तेज रहेगा।

108

मारवाड़ सहित समूचे प्रदेश में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। मारवाड़ में बाड़मेर और जोधपुर में पारा 45 डिग्री के पार हो चला है। घरों के नलों में भी गर्म पानी आ रहा है। जिससे गृहणियों को काफी परेशानी हो रही है। हाथ पैर धोना भी दुर्भर होने लगा है। आगामी दो तीन दिनों तक इसी तरह गर्मी के पड़ने की संभावना मौसम विभाग पहले ही जता चुका है।

भीषण गर्मी से सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। गली मोहल्ले सूने दिखाई दे रहे हैं। लोगबाग अपने अपने घरों में कैद हो रखे हैं। मारवाड़ में बेजा पड़ रही गर्मी से रात भी उबाल मार रही है। रात में भी राहत नहीं पा रही। गर्मी से बेहाल लोग बारिश के इंतजार में हैं। फिलहाल यह जून अंतिम सप्ताह तक मानसून के सक्रिय होने पर आने के आसार है। मानसून भी इस बार सामान्य रहने के आसार जताए गए हैं।

क्या कहता है मौसम विभाग?
प्रदेश में अभी कोई पश्चिम विक्षोभ सक्रिय नहीं होने से मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके चलते गर्मी का असर तेज रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दो तीन दिनों तक इसी तरह भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मारवाड़ के जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर, सिरोही एवं पाली में पहले ही तापमान 42 पार चलता आ रहा है। 10 मई को जोधपुर में पारा 45 डिग्री को पार कर गया था। जोकि इस सीजन को सर्वाधिक तापमान रहा था। 11 मई की सुबह से ही सूर्यदेव का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। दिन में भीषण गर्मी के चलते शहर की सडक़ों पर सन्नाटा पसरा पड़ा है। इक्का दुक्का लोग विचरण करते देखे जा सकते हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.