महाराष्ट्र के इन 11 जिलों में बारिश का एलर्ट

101

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के विदर्भ रीजन के 11 जिलों में बेमौसम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें आठ जिलों में गुरुवार से शनिवार तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शेष तीन जिलों में गुरुवार को बारिश की चेतावनी दी गई है।

विदर्भ गर्मी से तप रहा है। मंगलवार को चंद्रपुर और अकोला जिले में हीटवेव चलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार विदर्भ के नागपुर, वर्धा, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर, गडचिरोली यवतमाल और वाशिम के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसी तरह अमरावती, अकोला और बुलढाणा में गुरुवार को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मेघ गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस बीच 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान व्यक्त किया गया है। हालांकि इससे लू और सूरज की गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें – भाजपा का आरोप, ‘रोहिंग्या-बांग्लादेशियों की मददगार केजरीवाल सरकार’

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। रात में तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। मुंबई में गुरुवार को तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। राज्य के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। अकोला, ब्रम्हपुरी और चंद्रपुर में मंगलवार को सबसे अधिक तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.