इस वर्ष कैसा रहेगा मॉनसून, जानना चाहते हैं? तो अवश्य पढ़ें

भारत की अधिकांश जनसंख्या कृषि और कृषि आधारित उद्योगों पर आश्रित है। देश में अच्छा मॉनसून अच्छी अर्थव्यवस्था की परिचायक होती है।

79

देश में इस वर्ष सामान्य वर्षा होगी। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार जून से सितंबर के बीच बारिश की गतिविधियां सामान्य गति से चलती रहेंगी। हालांकि, लानिनो का प्रभाव इस बारिश पर देखने को मिलेगा।

दक्षिण पश्चिम मॉनसून इस वर्ष सामान्य रिमझिम लेकर आएगा। इस विषय में मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार उत्तरी प्रायद्वीप और उससे लगे मध्य क्षेत्र में बारिश सामान्य और सामान्य से अधिक रहेगी। जिसमें हिमालय की तराई और उत्तर पश्चिम भारत का कुछ हिस्सा आता है।

ये भी पढ़ें – अमेरिका में ‘जयशंकर’, भारत की दो टूक से निपट गया यूएस का घमंड

  • इस वर्ष भारत के दक्षिण प्रायद्वीप के उत्तर पूर्व भारत, उत्तर पश्चिम भारत और दक्षिणी हिस्से में सामान्य से कम बारिश हो सकती है।
  • मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में हिंद महासागर में इंडियन ओशियन डाइपोल सामान्य है। मौसम विभाग के अनुसार यह परिस्थिति साऊथ वेस्ट मॉनसून के सक्रिय होने तक बना रहेगा।
  • जून से सितंबर के मध्य देश में सामान्य बारिश (96 से 104 प्रतिशत) लॉंग पीरियड एवरेज (एलपीए) के लगभग रहेगी।
  • इस वर्ष बारिश औसतन 99 प्रतिशत के लगभग रहेगी। इसमें 5 प्रतिशत का कम या अधिक हो सकता है।
  • इस वर्ष भी अलनिनो का प्रभाव बारिश पर रहेगा।

क्या है इंडियन ओशियन डाइपोल?

इंडियन ओशियन डाइपोल को इंडियन लानिनो भी कहा जाता है। इसके कारण समुद्र के सतह का तापमान अनियमित रूप से बदलता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.