ऐसे करें आधार कार्ड में ऑनलाइन सुधार!

104

आधार कार्ड आज सबकी जरुरत है। कई बार इसमें कुछ गलतियां रह जाती हैं। उन्हें सुधार करने के लिए किसी एजेंट या सेंटर पर गए बिना भी आप ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं।
ऑनलाइन आधार कार्ड सुधार पोर्टल के द्वारा आप नीचे दिए गए सुधार कर सकते हैंः

  • नाम
  • पता
  • मोबाइल नंबर
  • लिंग
  • जन्मतिथिइसके आलावा अन्य सुधार के लिए आपको आधार कार्ड केंद्र पर जाना होगा। आप अपने नजदीकी आधार कार्ड केंद्र की जानकारी गूगल पर सर्च कर प्राप्त कर सकते हैं।
    पहला चरण

    आधार कार्ड में सुधार के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट की जेरॉक्स कॉपी लें और उस पर हस्ताक्षर करें। ये डॉक्यूमेंट आपको ऑनलाइन आधार कार्ड सुधार पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
  • आधार कार्ड में नान बदलने के लिए पहचान पत्र का एक डॉक्यूमेंट होना जरुरी है
  •  आधार कार्ड में पता बदलने के लिए पते का प्रमाण पत्र का एक डॉक्यूमेंट होना जरुरी है
  • आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने के लिए जन्मतिथि के प्रमाण का एक डॉक्यमेंट जरुरी है।
    दूसरा चरण

    अपना आधार कार्ड क्रमांक सभी आधार कार्ड की जेरॉक्स कॉपी पर स्पष्ट अक्षरों में लिखें। आधार कार्ड में सुधार के डॉक्यूमेंट की जेरॉक्स पर खुद के हस्ताक्षर करें। उसके नीचे अपना नाम साफ अक्षरों में लिखना जरुरी है।
    5 साल से कम उम्र के बच्चों के आधार कार्ड में सुधार के डॉक्यमेंट्स पर माता-पिता या अभिभावक अपना  हस्ताक्षर कर सकते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर मान्य आधार कार्ड में सुधार के लिए लगने वाले डॉक्यूमेंट्स की सूची की जानकारी के लिए आधार कार्ड में सुधार के डॉक्यूमेंट्स- पर जाना होगा।
  • चरण 3
    नीचे दिए गए तीन आसान चरणों में अपने आधार कार्ड में ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं।
    1- आधार कार्ड स्वयं सेवा ऑनलाइन सुधार पोर्टल में अपने आधार कार्ड क्रमांक से लॉग इन करें।
    2- आधार कार्ड में सुधार का अनुरोध ऑनलाइन सबमिट करें।
    3- आधार कार्ड में सुधार में लगनेवाले खुद के हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान वाले स्कैन किए हुए डॉक्यूमेंट की सॉफ्ट कॉपी ऑनलाइन अपलोड करें।चरण 4
    आपको आधार कार्ड में सुधार का अनुरोध अंग्रेजी या अपनी स्थानीय भाषा में सबमिट करना है। आधार कार्ड में सुधार का अनुरोध ऑनलाइन सबमिट करने पर आपको सुधार अनुरोध क्रमांक (अपडेट रिक्वेस्ट नंबर) स्क्रीन पर आएगा। इस क्रमांक को भविष्य के लिए और अपने आधार कार्ड में सुधार की स्थिति जानने के लिए संभाल कर रखें। UIDAI प्रतिनिधि आपके आधार कार्ड में सुधार की जांच करेंगे। जांच सफल होने के बाद आधार कार्ड में आपके द्वारा दिए गए सुधार आपके आधार कार्ड में दर्ज किए जाएंगे और आपको इसके बारे में सूचना दी जाएगी।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.