#HOLI में आंखों की सुरक्षा: न करें ऐसा यदि चला जाए रंग

होली हर्षोल्लास और रंग के खेल का त्योहार है। रंग खेलना सभी को अच्छा लगता है, लेकिन यह रंग शरीर के विभिन्न अंगों पर दुष्परिणाम भी छोड़ते हैं।

130

होली जीवन में उत्साह का रंग भर देती है। परंतु, इन रंगों का उपयोग आंखों के स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। आंखें शरीर का महत्वपूर्ण अंग होती हैं। इसलिए होली पर आंखों की सुरक्षा को ध्यान में रखना आवश्यक है। डॉक्टर कहते हैं कि, होली के रंग आंखों में जाने से थोड़ी देर के लिए दिखना बंद हो सकता है।

रंग पड़ जाएं आंखों में तो क्या करें?
रंगों में कई रसायन पड़े होते हैं। इसमें मरक्यूरी, एस्बेस्टस, सिलिका, माइका और लीड जैसे घातक तत्व हो सकते हैं। यदि यह आंखों में पड़ जाए तो तत्काल स्वच्छ जल से आंखों को धोना चाहिये। इसके कारण आंखों में जलन, खुजली, लाल होने की शिकायत हो सकती है।

आंख से रंग ऐसे निकालें
स्वच्छ जल से आंखों को धोएं
पलकों को तेजी से झपकाएं जिससे रंग बाहर आ जाएगा
पानी भरे बर्तन में चेहरा डूबाकर रखें

ये बिल्कुल न करें
आंखों में रंग चला जाए या कोई अन्य कंकड़ चला जाए तो ऐसी स्थिति में आंखों को बिल्कुल न मलें। इससे रेटिना और पुतलियों पर रगड़ पड़ेगा और घाव हो सकता है। इसका दूसरा दुष्परिणाम यह होता है कि, रसायन या कंकड़ आंखों में बहुत अंदर जाकर बैठ जाता है।

आंखों के लिए सुरक्षा उपाय
रंग खेलते समय सुरक्षात्मक चश्मे का करें उपयोग
रंग या पानी जब फेंका जा रहा हो तो आंख बंद रखें
आंखो पर हांथ साफ करके ही लगाए
सिर को ढंककर रखें

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.