कंपकंपा देने वाली ठंड फिर भी बराज पर पिकनिक मनाने वालों का कायम रहा जोश

कोसी बराज पर उत्पन्न भीड़ के मद्दे नजर नेपाल पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा के प्रतिबंध किए गए थे।

98

नव वर्ष के प्रथम दिन कड़ाके के ठंड के बावजूद बिहार स्थित कोसी बराज सहित अन्य पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मनाने वालो की काफी भीड़ थी। पिकनिक मनाने वालो का 31 दिसंबर के शाम से ही आना शुरू हो गया था।सैलानियों का कई जत्था कड़ाके के ठंड के बावजूद साल का अंतिम रात कोसी बराज पर बिताया। सुबह अर्थात रविवार की सुबह से तो पिकनिक मनाने वालो की टीम का तांता लग गया। कोसी बराज केअप ओर डाउन स्ट्रीम सहित उत्तर और दक्षिण का खाली मैदान देखते ही देखते मेले जैसे माहौल में परिवर्तित हो गया।

कोसी बराज पर पहुंचने वाले जब तक अपने सगे संबंधियों तथा इस्ट मित्रों के साथ भोजन बनाने की व्यवस्था करते तब तक कोसी बराज पर बने दुकानों में नाश्ता करने की होड़ लगी रही।इन दुकानों में सबसे अधिक विक्री झींगा मछली और मुरही की थी। सभी दुकानों में झींगा मछली के साथ साथ कोसिया मछली ,बचवा मछली की खोज भी की जा रही थी।नेपाल में शराब पर कोई प्रतिबंध नही होने के कारण सैलानी इन दुकानों से शराब खरीद ओर पी रहे थे। पिकनिक मनाने वालो की कई टीम अपने साथ गाने बजाने के साथ साथ मनोरंजन के साधन लेकर पहुचे थे। जगह जगह सैलानी डांस करते और गाना गाते देखे गए। जब तक पिकनिक टीम का भोजन तैयार हो रहा था तब तक नाच गाने नॉउका विहार के साथ साथ फोटो ग्राफी में लोग मशगूल थे।

महिला प्रहरी भी तैनात
कोसी बराज पर उत्पन्न भीड़ के मद्दे नजर नेपाल पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा के प्रतिबंध किए गए थे। पुरुष प्रहरी के साथ साथ बड़ी संख्या में महिला प्रहरी को भी तैनात किया गया था।शराब के नशे में हंगामा ओर अशांति पैदा करने वालो की खिलाफ नेपाल पुलिस का सख्त रवैया देखा गया। नॉउका विहार करने वालो की अच्छी खासी संख्या होने से कोसी नदी में नाव चलाने वालों की चांदी कटती रही। इन नाव पर आवश्यकता से अधिक लोग नाव पर सवार न हो इसके लिए कोसी नदी के किनारे नेपाल पुलीस तत्पर दिखी। रविवार होने के बावजूद पिकनिक मनाने वालो का पसंदीदा भोजन मांशाहरी था। दोपहर होते होते कोसी बराज पर सैलानियों की भीड़ इतनी अधिक हो गई कि नेपाल ट्राफिक पुलिस को कोसी बराज पर आवागमन बनाये रखने के लिए अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ रही थी। भोजन के उपरांत सैलानी अपने मनोरंजन में मशगुल दीखे। कोसी बराज पर नेपाली नारंगी खरीदने की होड़ लगी थी। विभिन्न स्कूली छात्र छात्राओर शिक्षकों की टीम जो पिकनिक मनाने कोसी बराज पर पहुचे थे उन्होंने तो डांस ओर गाने बजाने से उपस्तिथ लोगो को काफी आकर्षित किया।

सुरक्षा के मद्दे नजर पैनी नजर
भारतीय क्षेत्र से अधिकांश सैलानियों के नेपाल स्तिथ कोसी बराज पहुंचने से इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात एस एस बी के जवानों को आने जाने वाहनों की जांच के साथ साथ पगडंडी से जाने वालों पर पैनी नजर बनाए रखने के लिए काफी मशक्कत करते देखगया। केवल एस एसबी हो नही नेपाल के अंदर नेपाल पुलिस के जवान भी तत्पर दिखे। केवल कोसी बराज ही नही अपितु पूर्वी कोसी मुख्य नहर के दोनों ओर कटैया पावर हाउस 12 आरडी मैत्री झील मृगवन बराह क्षेत्र वीरपुर हवाई अड्डा आदि स्थलों पर भी पिकनिक मनाने वालो की अच्छी खासी भीड़ थी।कुलमिलाकर कड़ाके के ठंड के बावजूद नव वर्ष के प्रथम दिन पिकनिक मनाने वालोका उत्साह चरम पर था।सैलानियों ने इस दिन का भरपूर लुत्फ उठाया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.