मुंबई में मानसून की पहली बारिश: जानिये, कहां गिरे पेड़ और कहां खिसकी चट्टान

हल्की बारिश से मुंबई में तापमान गिर गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

88

मुंबई में 19 जून को इस मानसून की पहली हल्की बारिश से चेंबूर में पहाड़ी धसक गई और कोलाबा में पुराना पेड़ गिर गया। चेंबूर में पहाड़ी धसकने से दो लोग घायल हुए, जबकि कोलाबा में कोई हताहत नहीं हुआ। हल्की बारिश से मुंबई में तापमान गिर गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

चेंबूर के न्यू भारत नगर में 19 जून बारिश की वजह से पहाड़ी धसक गई और बड़ा पत्थर दो झोपड़ों पर गिर गया। इस घटना में अरविंद प्रजापति तथा आशीष प्रजापति घायल हो गए। इन दोनों को तत्काल राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां दोनों का इलाज जारी है। फायर ब्रिगेड के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और झोपड़ी पर गिरा पत्थर हटा दिया है।

ये भी पढ़ें – प्रधानमंत्री ने दी मुख्य सुरंग और पांच अंडरपास की सौगात, दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बधाई देते हुए कही ये बात

सुरक्षित स्थल पर जाने की सलाह 
मुंबई नगर निगम सूत्रों ने बताया कि न्यू भारत नगर में पहाड़ी के पास बसे लोगों को सुरक्षित स्थल पर जाने की चेतावनी दी गई थी, इसके बाद भी लोगों ने झोपड़े खाली नहीं किए थे। बहुत जल्द इन लोगों को सुरक्षित स्थल पर शिफ्ट किया जाएगा।

फायर ब्रिगेड के जवान तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे
इसी तरह 19 जून तेज हवा के साथ हो बारिश के दौरान कोलाबा में ताज रेजीडेंसी के पास एक पुराना पेड़ गिर गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड के जवान तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और गिरा पेड़ काटकर हटा दिया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.