धरती ने दिया वह संदेश, दुनिया है हैरान

108

धरती ने एक संदेश दिया है, जिसे देखकर सभी अचंभे में हैं। यह संदेश अंतरिक्ष मे विचरण करनेवाली सैटेलाइट से दिखा है। जो शुक्रवार 6 मई, 2022 को देखा गया।

नेशनल ओशियानिक एंड एटमॉस्फियरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) सैटेलाइट चौबीस घंटे और 365 दिन अंतरिक्ष में विचरण करते हुए धरती के मौसम पर दृष्टि बनाए रखती है। शुक्रवार को चिली तट पर मरीन स्ट्रेटोक्यूमलस क्लाउड में एक आकृति देखी गई। जिस में अंग्रेजी का अक्षर जी दिख रहा था। उस दिन शुक्रवार होने के कारण एनओएए ने इस आकृति को सुपरइम्पेज्ड करते हुए इसमें टी आई एफ जो दिया जो टीजीआईएफ (TGIF) बन गया, जिसका अर्थ लगाया गया, थैंक गॉड इट्स फ्राइडे

आकलन हुआ गलत
टीजीआईएफ का आकलन बहुत देर नहीं टिक पाया। जब अंतरिक्ष विज्ञान और मौसम विज्ञानियों ने उस जी की आकृति को अधिक ध्यान से देखा तो, पाया कि, जी के आगे ओ लिखा था, जिसका अर्थ लगाया गया गो (GO)।

यह है पैरिडेलिया
मानव जब कोई पहचानी आकृति देखता है को उसका मस्तिष्क उसे पहचानने का प्रयत्न करने लगता है। इसे पैरिडोलिया कहते हैं। यही कुछ हुई अंतरिक्ष से देखी गई उसी आकृति के साथ। जिसका आकलन पहले टीजीआईएफ (TGIF) बन गया, जिसका अर्थ लगाया गया, थैंक गॉड इट्स फ्राइडे के रूप में किया गया।

ये भी पढ़ें – राजस्थान में फिर गर्मी ने ढाना शुरू किया कहर! जानें, कब मिलेगी राहत

गो से क्या संदेश?
धरती पर उमटे गो शब्द से धरती क्या कोई संदेश देना चाहती है, इसे लेकर अब अटकले लगनी शुरू हो गई हैं। एनओएए सैटेलाइट्स के अनुसार, हम चिली तट पर मरीन स्ट्रोटोक्यूमलस क्लाउड देखकर आश्चर्यचकित हैं। जिसमें जी अक्षर दिख रहा है।

अपने दूसरे, संदेश में एनओओ ने लिखा, इस आकृति को जूम करने पर जी के आगे ओ दिखा, जो ‘गो’ अक्षर बनाता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.