गर्म पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक? जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट

कुछ लोगों को लगता है कि दिन भर गर्म पानी पीने से हमारी सेहत अच्छी रहती है और हम कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं, वहीं कुछ लोग इसके विपरीत सोच रखते हैं।

105

गर्म पानी पीने को लेकर लोगों में कई तरह के असमंजस हैं। कुछ लोगों को लगता है कि दिन भर गर्म पानी पीने से हमारी सेहत अच्छी रहती है और हम कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं, वहीं कुछ लोग इसके विपरीत सोच रखते हैं। उन्हें बार-बार गर्म पानी पीने से शरीर के आंतरिक हिस्सों को कई तरह के नुकसान पहुंचने का खतरा लगता है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि विशेषज्ञों की इस बारे में क्या राय और गर्म पानी पीना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक का नुकसानदायक।

दरअस्ल सुबह एक गिलास गुनगुना पानी स्वास्थ्य के लिए उत्तम है, लेकिन बार-बार गर्म पानी पीने से कई तरह के नुकसान होते हैं। विशेष रुप से जिन लोगों के शरीर का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहता है और पचने की समस्या रहती है, उन्हें सोच-समझकर गर्म पानी पीना चाहिए। ज्यादा गर्म पानी बार-बार पीने से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।

किडनी पर असर
हमारी किडनी में खास कैपिलरी सिस्टम होता है, जो अतिरिक्त पानी और टॉक्सिंस को शरीर से बाहर निकालने का काम करता है। शोध मे इस बात की जानकारी मिली है कि गर्म पानी से हमारी किडनी पर जोर पड़ता है और इस कारण किडनी को सामान्य रुप से काम करने में दिक्कत होती है।

नींद न आने की समस्या
रात में सोने से पहले गर्म पानी पीने से अनिद्रा की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही रात में गर्म पानी पीने से पेशाब भी अधिक लगता है और इससे रक्त वाहिनी कोशिकाओं पर भी दबाव बढ़ जाता है। इसलिए सोने से तुरंत पहले गर्म पानी का सेवन न करें।

ये भी पढ़ेंः मास्क पहनने से होता है सिर दर्द या घुटता है दम? तो करें ये उपाय

आंतरिक अंगों को नुकसान
लगातार गर्म पानी पीने से शरीर के आंतरिक अंगों को जलने का जोखिम रहता है। शरीर के आंतरिक अंगों के टिशूज बेहद संवेदनशील होते हैं। इस स्थिति में अगर हम बार-बार गर्म पामी पीते हैं तो इससे हमारे अंदरुनी अंगों में छाले या जख्म होने का डर रहता है।

ब्लड सर्कुलेशन पर प्रभाव
ज्यादा गर्म पानी पीना ब्लड से संबंधित परेशानियां भी पैदा कर सकता है। ज्यादा गर्म पानी पीने से हमारे रक्त की कुल मात्रा बढ़ जाती है। ब्लड संचारण एक बंद प्रणाली है। अगर उस पर अनावश्यक दबाव पड़ेगा तो हाई ब्लड प्रेशर के साथ ही कई अन्य कार्डियो समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

ये भी पढ़ेंः जानिये, देश में ‘कड़कनाथ’ की क्यों बढ़ रही है मांग!

नसों में सूजन
कई लोगों को बिना प्यास के गर्म पानी पीने से उनके दिमाग की नसों में सूजन आ सकती है। इसलिए प्यास लगे तब ही गर्म पानी पिएं। बार-बार गर्म पानी पीने से सिर दर्द भी हो सकता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.