रोज करें सूर्य नमस्कार और आजीवन रहें सेहतमंद!

नियमित रुप से व्यायाम करने के बाद आप खुद मान जाएंगे कि यह जीवन को सुखमय और सकारात्मक बनाने के लिए कितना आवश्यक है।

198

व्यायाम और योग जहां हमें स्वस्थ रखते हैं, वहीं ये दुनिया को देखने की नजरिया को भी सकारात्मक बनाते हैं। इनके इतने लाभ हैं, जिनके बारे में बता पाना असंभव है। लेकिन इसके अनुभव के बाद आप खुद मान जाएंगे कि व्यायाम और योग जीवन को सुखमय और सकारात्मक बनाने के लिए कितना आवश्यक हैं।

फिलहाल हम यहां सूर्य नमस्कार से होने वाले लाभ के बारे में जानते हैंः

  • प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करने से पेट के आंतरिक अंगों पर दबाव पड़ता है और इससे वे ज्यादा सक्रिय हो उठते हैं। इस कारण हमारा पाचन तंत्र ज्यादा बेहतर ढंग से काम करता है और कब्ज, एसिडिटी तथा पेट की अन्य तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं।
  • पेट के मसल्स मजबूत होते हैं और अतिरिक्त चर्बी कम हो जाती है।
  • पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन शरीर और खून तक पहुंचती है। इससे शरीर में मौजूद कार्बन डाइ ऑक्साइड और बाकी जहरीली गैसें बाहर निकल जाती हैं।
  • शरीर की फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
  • बॉडी स्ट्रेच होती है। इससे मसल्स और लीगामेंट के साथ ही रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होती है।
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.