एक क्विंटल कम हो गए गणेश आचार्य!

बॉलीवुड के कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने पिछले एक साल में करीब सौ किलो वजन घटाकर एक मिसाल कायम की है। निश्चित रुप से ये वजन घटाने में जुटे लोगों के लिए प्रेरित करनेवाली बात है। उन्होंने अपना वजन ट्रेनर अजय नायडू के मार्गदर्शन में घटाया है।

107

आज देश-दुनिया में हर 20 वां व्यक्ति मोटापे से परेशान है। हालांकि इनमें से ज्यादातर फिट रहने की चाहत रखते हैं लेकिन कई लोगों की शिकायत रहती है कि वे लाख कोशिश कर भी अपना वजन कम करने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। वैसे भी मोटापा अच्छी बात नहीं है और इससे ब्लड प्रेशर बढ़ने के साथ ही डायबिटीज और अन्य तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। ऐसे में बॉलीवुड के मशहूर कोरियाग्राफर गणेश आचार्य उनके लिए प्रेरणा स्रोत बन सकते हैं।

एक साल में घटाया 100 किलो वजन
बॉलीवुड के कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने पिछले एक साल में करीब सौ किलो वजन घटाकर एक मिसाल कायम की है। निश्चित रुप से ये वजन घटाने में जुटे लोगों के लिए प्रेरित करनेवाली बात है। उन्होंने अपना वजन ट्रेनर अजय नायडू के मार्गदर्शन में घटाया है।

ये भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट की मसखरी पड़ेगी महंगी?

दो महीने रहे चुनौतीपूर्ण
इस बारे में गणेश बताते हैं, ‘मेरे लिए शुरुआत के दो महीने काफी चुनौतीपूर्ण रहे। मुझे तैरना सीखने में 15 दिन लगे। धीरे-धीरे मेरे ट्रेनर अजय नायडू ने मुझे पानी में क्रंचेड करना सिखाया। इसके आलावा मैं लगभग 75 मिनट तक 11 एक्सरसाज करता था। इस तरह एक साल में मैंने करीब 100 किलो वजन कम कर लिया।’

जीत चुके है कोरियाग्राफी के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार
गणेश आचार्य ने कोरियाग्राफी के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्राप्त किया है। उन्हें डांस से भी वजन घटाने में कफी मदद मिली। उनका वजन बहुत अधिक करीब 200 किलो था, तब भी वे डांस किया करते थे। लेकिन जल्दी थक जाते थे। वजन घटने के बाद वे दोगुनी ऊर्जा से डांस करते हैं। उनका कपड़ों का साइज भी सेवेन एक्स से एल हो गया है।

नियमित व्यायाम
गणेश कड़ी मेहनत, नियमित व्यायाम और वर्कआउट के साथ खाने पर भी विशेष ध्यान देते हैं। आज वे काफी स्वस्थ और फिट हैं। वे अब मोटे लोगों के लिए आइकॉन बन चुके हैं। जो लोग मोटापा कम करना चाहते हैं, वे उनसे प्रेरणा ले सकते हैंं।

इन फिल्मों के कोरियोग्राफर
भाग मिल्खा भाग, बॉडीगार्ड, सिंघम, एबीसीडी, बाजीराव मस्तानी, मैं तेरा हीरो, रामलीला, ये जवानी है दीवानी, चश्मे बद्दूर, दबंग 2, खिलाड़ी 786, सन ऑफ द सरदार, ओह माय गॉड, अग्निपथ, एक्शन रीप्ले. कूली नंबर-1 आदि।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.