होली के रंगों संग अश्रू घोल गए सतीश कौशिक, अभिनेता की वो अंतिम तस्वीरें आई सामने

चरित्र अभिनेता सतीश कौशिक का असामयिक जाना बॉलीवुड के लिए झटका है। कुछ घंटों पहले जिसने होली के रंगों से खुशियां बिखेरी, उन पलों की फोटो को अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया उसकी खबरों ने अचानक रंगों में आंसू घोल दिया

Satish Kaushik

बॉलीवुड में विविध भूमिकाओं से अपनी छाप छोड़ने वाले और चेहरे पर हमेशा मुस्कान रखने वाले अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने 66 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सतीश कौशिक की अचानक हुई मृत्यु ने बॉलीवुड को झकझोर कर रख दिया है। सतीश कौशिक के निधन से पूरे बॉलीवुड में मातम पसर गया है। सतीश कौशिक के अब इस दुनिया में नहीं रहने की खबर पर बॉलीवुड कलाकारों को विश्वास नहीं हो रहा है। कई लोगों ने ट्वीट कर कहा है कि यह उनके लिए सबसे बड़ा सदमा है।

होली के दिन सतीश कौशिक ने जमकर होली खेली। मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने जुहू में एक होली पार्टी का आयोजन किया। सतीश कौशिक इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अपने को-स्टार्स के साथ होली का लुत्फ भी उठाया। उन्हें जावेद अख्तर, ऋचा चड्ढा, अली फजल और महिमा चौधरी के साथ होली खेलते हुए भी देखा गया था।

इन तस्वीरों को उन्होंने ट्विटर पर भी शेयर किया। सतीश कौशिक इस फोटो में काफी खुश नजर आ रहे हैं। वे मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वे कहीं बीमार नहीं लगते।

ये भी पढ़ें – अहमदाबाद टेस्ट: भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने दर्शक, हो रहा क्रिकेट मैच! ऐसी है दोनों टीम

और आज सतीश कौशिक के निधन की खबर ने बॉलीवुड को झकझोर कर रख दिया है। बॉलीवुड एक्टर्स और उनके फैंस के लिए भी ये एक बड़ा झटका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here