उद्योग जगत को पसंद आया बजट, प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही ये बात

भारतीय वाणिज्य एंव उद्योग मंडल (एसोचेम) के अध्यक्ष सुमंत सिन्हा ने केंद्रीय बजट का स्वागत किया है।

171

उद्योग जगत ने वित्त वर्ष 2023-24 के केंद्रीय बजट को विकासोन्मुख, संतुलित और प्रगतिशील करार दिया है। भारतीय उद्योग और वाणिज्य महासंघ (फिक्की) ने अपनी प्रतिक्रिया में केंद्रीय बजट को संतुलित और प्रगतिशील बताते हुए इसका स्वागत किया।

फिक्की के अध्यक्ष सुभ्रकांत पांडा
फिक्की के अध्यक्ष सुभ्रकांत पांडा ने 1 फरवरी को एक बयान में कहा कि बजट में समावेशी विकास को प्राथमिकता दी गई है। अब भारत विश्व में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। यह बजट न केवल देश के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि भारत को विश्व का विकास वाहक बनाने की दिशा में आगे ले जाएगा।

सीआईआई के अध्यक्ष संजीव बजाज
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष संजीव बजाज ने बजट को विकासोन्मुख बताया है। बजाज ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि सरकारी पूंजी व्यय पर शत-प्रतिशत वृद्धि से रोजगार का सृजन होगा। केंद्रीय बजट में कृषि क्षेत्र, स्वच्छ ऊर्जा और आयकर श्रेणियों को तर्कसंगत बनाये जाने पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ध्यान केंद्रित किया है।

एसोचेम के अध्यक्ष सुमंत सिन्हा
इसके साथ ही भारतीय वाणिज्य एंव उद्योग मंडल (एसोचेम) के अध्यक्ष सुमंत सिन्हा ने केंद्रीय बजट का स्वागत किया है। सिन्हा ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि इस बार के केंद्रीय बजट में की गई घोषणा व्यापार की सुगमता में सुधार लाएगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.