जानिए बजट में क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा?

केंद्रीय बजट में मध्यम वर्गीय को कुछ राहत मिलेगी। लेकिन प्रतिदिन उपयोग किये जानेवाले कई सामान महंगे हो सकते हैं।

146

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में वर्ष 2023 का बजट प्रस्तुत किया। इसमें कई साजो सामान पर शुल्क परिवर्तित किया है। जिससे आम जीवन में उपयोग किये जानेवाले कई सामानों के मूल्य परिवर्तित हो जाएंगे।

सरकार की नई शुल्क पद्धति के अनुसार जिन सामानों की कीमतों में परिवर्तन हुआ है वह निम्नलिखित है…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय बजट 2023-24 को मंजूरी दी। सीतारमण केंद्रीय बजट प्रस्तुत करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बजट पेश करने की सहमति प्राप्त की। इस दौरान वित्त मंत्री के केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत किशन राव कराड, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वित्त वर्ष 2023-24 का केंद्रीय बजट मोदी सरकार का आखिरी और पूर्ण बजट है, जबकि निर्मला सीतारमण का पांचवां केंद्रीय बजट है।

उल्लेखनीय है कि इस बार बजट पूरी तरह डिजिटल फॉर्मेट में पेश किया गया। केंद्रीय बजट 2023-24 की प्रत्येक जानकारी ‘यूनियन बजट मोबाइल ऐप’ पर उपलब्ध है, जिसे एंड्रॉयड और एपल के सभी वर्जन पर देखा जा सकता है। सीतारमण के बजट भाषण की पूरी जानकारी http:ndiabudget.gov.in लिंक से डाउनलोड की जा सकती है। इस पर बजट हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगा। बजट को पढ़ने के साथ-साथ इसकी बारीकी को भी समझ जा सकेगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.