नक्सली हुए बेदम तो कर दिया ऐसा हमला, छह जवान घायल

नक्सलियों को मुहतोड़ उत्तर देने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों में विशेष दल गठित किया गया है। जो नक्सली निर्मूलन का कार्य ही करता है। यही कारण है कि, यह दल नक्सली हमलों का निशाना बनता है।

117

पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के टोंटो क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में घायल कोबरा के छह जवान को हेलीकाप्टर से रांची लाया गया। सभी जवानों को खेलगांव स्थित स्टेडियम में बने हेलीपैड पर उतारा गया। वहां से मेडिका अस्पताल के एंबुलेंस से जवानों को मेडिका अस्पताल ले जाया गया। घायल जवानों में अजय लिंडा( 29), शाहरुख खान (27), भरत सिंह राय (26), मुकेश कुमार सिंह(38), अलोक दास (40) और बीर पाल सिंह तोमर शामिल है। सभी जवानों का इलाज मेडिका अस्पताल में डाक्टर गौतम चंद्रा और डाक्टर राकेश अग्रवाल के देखरेख में चल रहा है। सभी घायल जवान सुरक्षित बताये जा रहे है।

आईजी अभियान एवी होमकर ने बताया कि कोल्हान क्षेत्र में दोन्टो थानान्तर्गत ग्राम तुम्बाहाका जंगल के समीप भाकपा (माओवादी) नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजान देने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के बाद कोबरा, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ की संयुक्त टीम गठित कर अभियान संचालित किया जा रहा था। इसी क्रम में बुधवार दोपहर पुलिस बल को देखते ही नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी। इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया । पुलिस बल की ओर से आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई , जिसमें पुलिस बल को भारी पड़ता देख माओवादी घने जंगल की ओर भाग खड़े हुए। दोनों ओर से लगभग आधा घंटा तक फायरिंग होती रही। इसमें छह जवान स्पेलिंटर लगने से घायल हुए। उन्होंने बताया कि इलाके में सर्च अभियान जारी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.