मोहम्मदपुर हो गया माधवपुर! यूपी-एमपी के बाद अब दिल्ली में बदलेंगे 40 गांवों के नाम

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बाद अब दिल्ली में भी पुराने का गांवों और शहरों के नाम बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है।

112

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बाद अब दिल्ली में भी गांवों के नामांतर का सिलसिला शुरू हो गया है। यहां भाजपा शासित एमसीडी के अंतर्गत स्थित मोहम्मदपुर गांव का नामांतर कर अब माधवपुर कर दिया गया है। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने इस गांव का नाम बदलकर बोर्ड भी लगा दिया है।

मिल रही जानकारी के अनुसार इस गांव का नाम बदलने की प्रक्रियाएं पूरी हो गई हैं। इस नामांतर को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी देते हुए लिखा, “अब से इस गांव को माधवपुर के नाम से जाना जाएगा। स्वतंत्रता के 75 वर्ष बाद भी गुलामी की पहचान आज भी बनी रहे, यह कोई दिल्ली वासी नहीं चाहेगा।
इस गांव का नाम बदलने की प्रक्रिया काफी पहले से शुरू थी।”

भाजपा पार्षद भगत सिंह टोकस ने बताया कि यह हिंदू बहुल गांव है। इसलिए भी इसका नाम बदलना जरुरी है। आदेश गुप्ता का कहना है कि भगत सिंह टोकस ने दिल्ली नगर निगम में प्रस्ताव रखा था। उसे पास कर दिया गया है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार वोट के लिए तुष्टीकरण की राजनीति कर यहां विवाद फैलाना चाहती है।

भाजपा का कहना है कि अभी 40 गांवों के नामकरण बाकी हैं। इन गांवों को मुगल काल के समय बदल दिया गया था।

इनके नाम देश के महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जाएंगे। माधवपुर इसकी शुरुआत है। उन्होंने कहा कि निगम की पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अब इस पर दिल्ली सरकार की मुहर लगनी बाकी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.