बेटा मुख्यमंत्री फिर भी पिता हो गए अंदर… ऐसे बिगड़ी बात

150

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री के पिता पर ब्राम्हण विरोधी बयान देने का आरोप है, इस सिलसिले में ब्राह्मण समाज के लोगों ने पुलिस थाने में समाज के लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को पुलिस ने रायपुर की स्थानीय न्यायालय में पेश किया, जहां उन्हों 21 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। नंद कुमार ने कहा है कि, मैं जमानत याचिका दायर नहीं करूंगा।

ये भी पढ़ें – मायावती के हाथ त्रिशूल, मंच पर शंखनाद और ब्राम्हणों का मंत्रोच्चार…इस बार ये है बसपा का प्लान

आहत हैं मुख्यमंत्री
अपने पिता की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, वे इस टिप्पणी से आहत हैं। कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है, और पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई करेगी।

ऐसी थी टिप्पणी
नंद कुमार बघेल की आयु 86 वर्ष है, उन्होंने अपने उत्तर प्रदेश दौरे के समय ब्राम्हणों को विदेशी कहा था। उन्होंने कहा था कि, जिसका वोट, उसकी सरकार। जिस तरह अंग्रेज देश छोड़कर गए थे, उसी तरह ब्राम्हण भी यहां से जाएंगे। या तो ब्राम्हण सुधर जाएं या तो जाने के लिए तैयार रहें।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.